| श्योपुर | |
132 केव्ही उपकेन्द्र शिवपुरी-कराहल लाइन पर स्ट्रिंगिंग इत्यादि कार्य के लिए 03 दिसंबर 2020 को प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक (08 घंटे) विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। महाप्रंबंधक विद्युत कंपनी श्री दिनेश सुखीज ने बताया कि 132 केव्ही उपकेन्द्र शिवपुरी-कराहल लाइन पर 03 दिसंबर 2020 गुरूवार को स्ट्रिंगिंग इत्यादि कार्य होने से 132 केव्ही उपकेन्द्र श्योपुर से निर्गर्मित 33 केव्ही कराहल एवं गोरस फीडरों का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक बंद रहेगा। इंगित फीडरो पर आवश्यकतानुसार समय घटाया, बढाया जा सकता है। संबंधित क्षेत्र के प्रभावित उपभोक्ताओ को होने वाली असुविधा के लिए कंपनी को खेद है। |
एक टिप्पणी भेजें