| हरदा | |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शनिवार 28 नवम्बर को कुल 326 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 15 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 311 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में साईं मंदिर के पास हरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, कचबेड़ी निवासी 35 वर्षीय पुरुष, छीरपुरा निवासी 28 वर्षीय पुरुष, शिवम वाटिका हरदा निवासी 30 वर्षीय महिला, नेहरू कॉलोनी हरदा निवासी 21 वर्षीय महिला तथा 51 वर्षीय पुरुष, गड़ी पूरा हरदा निवासी 72 वर्षीय महिला, हर्दुल बाबा मंदिर के पास हरदा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, नेहरू कॉलोनी हरदा निवासी 77 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला तथा 13 वर्षीय बालक, बाहेती कॉलोनी हरदा निवासी 62 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय पुरुष, बड़ी नहर के पास हरदा निवासी 19 वर्षीय पुरुष तथा सिटी नर्सिंग होम हरदा निवासी 37 वर्षीय पुरुष शामिल है। रविवार को 184 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 35634 में से 35013 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 621 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 95 है, 1705 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 357 मरीजो का परिक्षण कर स्वास्थ लाभ दिया गया। |
एक टिप्पणी भेजें