| शहडोल | 30-नवम्बर-2020 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय ने जानकारी दी है कि, राष्ट्रीय परिवार कल्याण नसबंदी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्डवार सेवा आपूर्ति हेतु नोड़ल अधिकारी नियुक्त किये गए है। नियुक्त किये नोड़ल अधिकारी में जिला अस्पताल शहडोल में डीसीएम श्री रामगोपाल गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर डॉ. केएल अहिरवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार में श्री जतिन भटट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर में डॉ. अंशुमन सोनारे एवं सिविल अस्पताल ब्यौहारी में डीएचओ-2 डॉ. योगेन्द्र पासवान नोड़ल अधिकारी होगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय ने कहा है कि, सभी नोडल अधिकारी वर्तमान में चल रहे पुरूष नसबंदी पखवाडा में आयोजित होने वाले शिविरों में कम से कम 30 पुरूष नसबंदी करवाना सुनिश्चित करे। |
एक टिप्पणी भेजें