| अलिराजपुर | 21-नवम्बर-2020 |
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी को बढावा देने के लिए 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2020 तक पुरूष नसबंदी पखवाडा आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की मुख्य थीम श् परिवार नियोजन में पुरूषों की साझेदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली “ है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे योग्य दम्पत्तियों से सम्पर्क कर उन्हें पुरूष नसबंदी के लिए प्रेरित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश ढोके ने बताया पुरूष नसबंदी के लिए सभी की भागीदारी व सहयोग की अपेक्षा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयदीप जमीदार ने बताया कि पुरूष नसबंदी एक बहुत ही आसान व सरल पद्धति है, जिसमें नसबंदी करने मे मात्र 5 से 10 मिनिट का समय लगता है और पुरूष को भर्ती होने की भी आवश्कता नही है और नसबंदी के बाद पुरूष अपने घर जा सकते है। पुरूष नसबंदी से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही होती है। पुरूष नसबंदी बहुत ही आसान सरल विधि है। पुरूष नसबंदी कराने पर संबंधित को दो हजार रूपये और प्रेरक को 300 रूपये प्रदान किये जाते है। |
एक टिप्पणी भेजें