Top News

किसान मेला एवं प्रदर्शनी संपन्न

भोपाल | 20-नवम्बर-2020
 




   मंडी परिसर बैरसिया में शुक्रवार को किसान मेला, कृषक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन कृषक कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किया गया। किसान मेले में कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के द्वारा मेला स्थल पर अपने अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई। कृषकों को पम्पलेट  भी वितरित किये गये । कृषि यंत्रों, विभिन्न प्रकार के उन्नत बीजों, विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों, उद्यानकीय फसलों, फलों एवं जैविक सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कृषकों ने प्रदर्शनी में, विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों उनकी किस्मों की जानकारियां विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की। 

   मेले में 356 कृषकों ने विभिन्न ग्रामों से आकर पंजीयन कराया, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा, कृषकों को मंच से समसामयिक जानकारी दी गई।

   कृषि विज्ञान केंद्र नवीबाग भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक, श्री ङी. के. द्ववेदी, उप संचालक कृषि श्री एस. एन. सोनानिया, उद्यान विभाग के श्री बी. एस. कुशवाह,कृषि अभियांत्रिकी विभाग के श्री एस.पी अहिरवार, पशुपालन विभाग की डॉ संगीता धमीजा ने कृषकों का मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम का संचालन श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव कृषि विकास अधिकारी, भोपाल द्वारा किया गया।




Post a Comment

और नया पुराने