Top News

जिले के पशुपालक 1962 पशुधन संजीवनी चलित पशु चिकित्सा सुविधा का लाभ लें

मन्दसौर | 29-नवम्बर-2020
 



उप संचालक पशु पालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि म.प्र. शासन पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन संजीवनी 1962 परियोजना ग्रामीण क्षेत्र के पशु पालकों को त्वरित घर पहुंच पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सुविधा सशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। पशुधन संजीवनी 1962 परियोजना अंतर्गत पशु उपचार शुल्क लिया जायेगा। जिले के समस्त पशु पालक से अनुरोध है कि त्वरित घर पहुंच पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सुविधा का टोल फ्री नंबर 1962 लगाकर लाभ ले। 1962 पशुधन संजीवनी घर पहुंच सेवा प्रातः 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अवकाश के दिनों में यह सुविधा उपलब्ध नही होगी।



Post a Comment

और नया पुराने