Top News

जननायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

जबलपुर | 


 

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर की तरह आज जबलपुर जिले में भी क्रांतिकारी अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। जबलपुर में जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय आयोजन प. लज्जाशंकर झा उ.मा.वि. मॉडल स्कूल के ईव्हीएम हॉल में किया गया।
कार्यक्रम में अमर शहीद बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा, पूर्व विधायक श्री नन्हेलाल धुर्वे, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य छोटी बाई कुंजाम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मोहित भारती भी मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा सहित सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने जननायक बिरसा मुंडा के कृतित्व एवं व्यक्त्वि पर प्रकाश डाला तथा अंग्रेजों से देश को आजाद कराने, अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ किये गये उनके संघर्ष का स्मरण किया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के स्नात्कोत्तर विद्याथी डॉ. योगेश सिंह कौरव द्वारा बच्चों में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने बनाये गये खेल का विमोचन भी किया गया।



Post a Comment

और नया पुराने