| उज्जैन | 28-नवम्बर-2020 |
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत उज्जैन संभाग के एक लाख 37 हजार 560 हितग्राहियों को अक्टूबर पेड नवम्बर में 8 करोड़ 25 लाख 36 हजार रुपये की राशि बतौर पेंशन वितरित की गई है। इसमें उज्जैन जिले के 30 हजार 122, देवास जिले के 18 हजार 617, शाजापुर जिले के 12 हजार 303, आगर-मालवा जिले के 11 हजार 639, रतलाम जिले के 27 हजार 391, मंदसौर जिले के 24 हजार 170 और नीमच जिले के 13 हजार 318 हितग्राहियों में से प्रत्येक को 600 रुपये प्रतिमाह के मान से योजना के तहत पेंशन वितरित की गई है। |
एक टिप्पणी भेजें