Top News

जिले में धान, ज्वार, बाजरा का पंजीयन 15 सितम्बर से पंजयीन के लिए 20 केन्द्र निर्धारित

होशंगाबाद | 


जिले में धान, ज्वार एवं बाजरा के पंजीयन के लिए 20 केन्द्र बनाए गये हैं। किसान 15 सितम्बर से केन्द्रो पर आकर अपना पंजीयन करा सकेगे। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपायुक्त सहकारिता एवं सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को निर्देशित किया है कि वे पंजीयन कार्य हेतु केन्द्रो पर समूचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस हेतु जिले में कुल 20 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं इनमें तहसील इटारसी में सेवा सहकारी समिति सोनतलाई केन्द्र समिति मुख्यालय में, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मंडी प्रांगण इटारसी में, तहसील डोलरिया में वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति पंजीयन केन्द्र मंडी प्रांगण डोलरिया में, तहसील पिपरिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति गाडाघाट पंजीयन केन्द्र समिति मुख्यालय में, कृषक सेवा सहाकरी समिति सांडिया पंजयीन केन्द्र समिति मुख्यालय में, सहकारी समिति खापरखेड़ा पंजीयन केन्द्र मंडी प्रांगण पिपरिया में, तहसील बनखेड़ी अंतर्गत कृषक सेवा सहकारी समिति का पंजीयन केन्द्र मंडी प्रांगण बनखेड़ी में, कृषक सेवा सहकारी समिति माल्हनवाड़ा का पंजीयन केन्द्र समिति मुख्यालय, सेवा सहाकरी समिति चांदौनल का पंजीयन केन्द्र समिति मुख्यालय में, सेवा सहकारी समिति डंगरहाई का पंजीयन केन्द्र समिति मुख्यालय में, सेवा सहकारी समिति देहलवाड़ा का पंयजीन केन्द्र समिति मुख्यालय में एवं सेवा सहकारी समिति ईशरपुर का पंजीयन केन्द्र समिति मुख्यालय में रहेगा। इसी तरह से तहसील बाबई अंतर्गत वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति का पंजीयन केन्द्र मंडी प्रांगण बाबई में, सेवा सहकारी समिति आंचलखेड1#ा एवं आंखमउ का पंजीयन केन्द्र संबंधित समिति मुख्यालय में, तहसील सिवनीमालवा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति झकलाय का पंजीयन केन्द्र मंडी प्रांगण बानापुरा में, तहसील सोहागपुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सोहागपुर का पंजयीन केन्द्र मंडी प्रांगण सोहागपुर मं, सेवा सहकारी समिति सिरवाड़ का पंजीयन केन्द्र मंडीर प्रांगण सेमरीहरचंद में तथा वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति रानी पिपरिया का पंजीयन केन्द्र समिति मुख्यालय में तथा तहसील होशंगाबाद अंतर्गत नर्मदांचल विपन.सहकारी संस्था का पंजीयन केन्द्र मंडी प्रांगण होशंगाबाद में निर्धारित किया गया है।



Post a Comment

और नया पुराने