| रायसेन | 07-सितम्बर-2020 |
जिले में 01 जून 2020 से 07 सितंबर 2020 तक 12124.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 52.9 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 07 सितंबर 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 952.8 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1029, बेगमगंज में 1260, सिलवानी में 1063.8, गौहरगंज में 1468, बरेली में 1186, उदयपुरा में 1563.4, बाड़ी में 1298.5 और वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 1198.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 07 सितंबर 2020 को प्रातः 08 बजे तक 2.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 11.2, गैरतगंज में 0, बेगमगंज में 0, सिलवानी में 03, गौहरगंज में 03, बरेली में 0, उदयपुरा में 0, बाड़ी में 2.5 तथा वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 03 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। |
एक टिप्पणी भेजें