Top News

महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रही हिंसा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

शाजापुर | 20-फरवरी-2020
 



 

 

 




    जिले के वन स्टॉप सेन्टर (सखी केन्द्र) द्वारा आज शासकीय कन्या महाविद्यालय शाजापुर में महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर महिलाओं की किस प्रकार सहायता करता है, के बारे में जानकारी दी गई।
    वन स्टॉप सेन्टर महिला एवं बाल विकास प्रशासक नेहा जायसवाल ने बालिकाओं को बताया कि आज के समय में टेक्नोलॉजी के साथ अपराध का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। बालिकाएं अपने साथ-साथ अन्य महिलाएं जो हिंसा से पीड़ित है वे वन स्टॉप सेन्टर के मायम से अपनी समस्या हल कर सकती हैं। प्रशासन द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेन्टर फोन नम्बर 07364-228810 के अलावा बालिकाएं 100 डायल 1090 चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शेरू बेग ने महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर केस वर्कर दिव्या आर्य, कविता भावसार, प्रो. आलोक परमार, प्रो. राजेन्द्र आर्य, आनन्द खण्डेवाल व समस्त बालिकाएं उपस्थित थी।




Post a Comment

और नया पुराने