Top News

बीज उत्पादक समीतियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

डिंडोरी | 20-फरवरी-2020
 



 

         सहायक आयुक्त सहकारिता डिंडौरी ने बताया कि गुरूवार को ग्राम जोगीटिकरिया विकासखण्ड डिंडौरी में जिले में पंजीकृत बीज उत्पादक समीतियों के संचालक मण्डल सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संचालक मण्डल सदस्यों को बीज उत्पादन की तकनीक, उपचारित बीज का ज्ञान एवं सहकारी अधिनियम एवं लेखा संधारण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि एवं सहायक आयुक्त सहकारिता के द्वारा संचालक मण्डल सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का भी निराकरण किया। 



Post a Comment

और नया पुराने