Top News

यूरिया वितरण शिकायत के लिये कॉल सेंटर शुरू

रायसेन | 04-दिसम्बर-2019
 



 

 


    कृषि मंत्री श्री सचिन यादव के निर्देश पर विभाग ने राज्य स्तरीय यूरिया वितरण शिकायत कक्ष स्थापित किया है। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय स्थित इस कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0755-2558823 पर कार्यालयीन समय सुबह 10 से 5.30 बजे तक शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। मंत्री श्री यादव यूरिया वितरण प्रणाली पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। कक्ष में सहायक संचालक स्तर के 13 अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी दिन भर में आई शिकायतों का निराकरण करने के बाद शाम को कृषि मंत्री को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।




Post a Comment

और नया पुराने