Top News

प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाया गया।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कल लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा ठाकुर के पार्लियामेंट कमेटी की बैठक में भी शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।
           लोस में कल एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने उनकी कड़ी निन्दा करते हुए भाजपा पर हमला बोला था। इससे पहले उन्हे रक्षा मंत्रालय की 21 सदस्यीय कमेटी में नामित किए जाने पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे।
       प्रज्ञा ठाकुर के कल लोस में दिए गए बयान से पार्टी काफी नाराज हैं और इसी के चलते उन्हे रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करती है।


Post a Comment

और नया पुराने